Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री की सौगात! अब हर महिला को मिलेगा ₹210000, जानिए कैसे उठाएं लाभ 

Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री की सौगात! अब हर महिला को मिलेगा ₹210000, जानिए कैसे उठाएं लाभ 

Mahila Rojgar Yojana:  महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई पहल की शुरुआत कर दी है। अब महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए ₹10000 की आर्थिक मदद मिलेगी। इस स्कीम का मकसद महिलाओं को मजबूत करना और उन्हें छोटे-बड़े कारोबार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

महिलाओं को ₹10000 की आर्थिक सहायता

इस योजना के पहले चरण में हर महिला के बैंक खाते में ₹10000 की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। यह पैसा महिलाओं को अपना काम शुरू करने में मदद करेगा। खास बात यह है कि अगर महिला रोजगार में सक्रिय रहती है तो आगे चलकर उसे ₹200000 तक का अतिरिक्त सहयोग भी दिया जाएगा। योजना की समीक्षा हर 6 महीने में होगी।

Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री की सौगात! अब हर महिला को मिलेगा ₹210000, जानिए कैसे उठाएं लाभ 
Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री की सौगात! अब हर महिला को मिलेगा ₹210000, जानिए कैसे उठाएं लाभ

महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर

यह योजना मुख्य रूप से जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए खास लाभदायक होगी। सरकार का मानना है कि इससे गांव-गांव की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी और आत्मनिर्भर बनेंगी। साथ ही उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे वे अपने काम को और बेहतर तरीके से कर सकें।

ये भी पढ़ें:PAN Card Se Loan Without interest : पैन कार्ड से ऐसे पाएं घर ₹50,000 तक का पर्सनल लोन, ब्याज नहीं देना पड़ेगा

योजना के बड़े फायदे

सरकार के मुताबिक, हर परिवार की एक महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा। पहली किस्त में ₹10000 मिलेंगे और काम शुरू करने के बाद 6 महीने में ज़रूरत पड़ने पर ₹2 लाख तक का सहयोग भी दिया जाएगा। इसके अलावा, महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए गांव से लेकर शहर तक बाज़ार भी विकसित किए जाएंगे।

योजना से जुड़ने का तरीका

जो महिलाएं इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, उन्हें जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा। इसके लिए ग्राम संगठन में आवेदन फॉर्म और सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म भरकर जमा करना होगा। आवेदन की जांच होने के बाद पात्र महिलाओं के खाते में पैसा भेजा जाएगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना समूह से जुड़े महिलाओं को ₹10000 की राशि नहीं मिलेगी।

विशेष जानकारी के लिए नीचे दिए गए टेलीग्राम चैनल join करें

Telegram Join now 

Leave a Comment