Anganwadi Supervisor Vacancy 2025: आंगनवाड़ी सुपरवाइज़र भर्ती महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर
Anganwadi Supervisor Vacancy: अगर आप भी 10वीं पास महिला हैं और आंगनवाड़ी सुपरवाइज़र के पद पर नौकरी पाना चाहती हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। समेकित बाल विकास सेवाएँ (ICDS), सहरसा ने बिहार आंगनवाड़ी सुपरवाइज़र भर्ती 2025 का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 16 पदों पर योग्य महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 13 सितम्बर, 2025 से शुरू होकर 03 अक्टूबर, 2025 की शाम 5 बजे तक चलेगी। इच्छुक और पात्र महिलाएँ ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।इस भर्ती में कुल मिलाकर 16 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Anganwadi Supervisor Vacancy पात्रता मापदंड
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 45 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी, 2025 के आधार पर की जाएगी। साथ ही आवेदन करने वाली महिला बिहार की स्थायी निवासी होनी चाहिए और वर्तमान में आंगनवाड़ी सेविका के रूप में कार्यरत होनी चाहिए। आवेदक के पास कम से कम 10 वर्षों का कार्यानुभव होना आवश्यक है। इसके अलावा चयनित महिलाओं को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र और अंडरटेकिंग भी देना होगा कि वे नियमित नियुक्ति का दावा नहीं करेंगी।

Anganwadi आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में मैट्रिक पास प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य संबंधित प्रमाण पत्र शामिल हैं। विशेष रूप से आरक्षित वर्ग की महिलाओं को जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। जिन महिलाओं को राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर पुरस्कार मिला है, वे संबंधित प्रमाण पत्र भी संलग्न कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें Free Silai Machine Yojana 2025: 10 लाख महिलाओं को मिलेगा फ्री सिलाई मशीन, ऐसे करे आवेदन
Anganwadi Supervisor आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। पंजीकरण के बाद लॉगिन कर आवेदन पत्र भरना होगा और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद आवेदन पत्र जमा करके रसीद प्राप्त करनी होगी। अंतिम चरण में आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी और सभी दस्तावेज सफेद लिफाफे में रखकर “आंगनबाड़ी सेविका से महिला पर्यवेक्षिका पद हेतु आवेदन” लिखकर निबंधित डाक के माध्यम से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहरसा के पते पर भेजना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 03 अक्टूबर, 2025 की शाम 5 बजे तक है।